फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : सेमेस्टर परीक्षा में 95 फीसदी उपस्थिति, पहले दिन पकड़े गए दो नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय की परास्नातक कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में लविवि समेत पांच केंद्रों पर एमए एजुकेशन व एमएड के पेपर हुए, जबकि दूसरी पाली में इंटर डिपार्टमेंटल पेपर हुए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग 95 फीसदी रही। पहले दिन लविवि कैंपस स्थित परीक्षा केंद्र में दो नकलची पकड़े गए। वहीं, कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सख्ती देखने को मिली।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की गई। इसके लिए प्रवेश एक घंटे पहले से दिया गया। प्रवेश के समय प्रवेश पत्र, एडमिट कार्ड के साथ मास्क भी अनिवार्य रूप से चेक किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार विद्यार्थियों को बैठाया गया। वहीं रोक के बाद भी कुछ विद्यार्थी मोबाइल व बैग लेकर पहुंच गए, जिनको केंद्र के बाहर ही रखवाया गया।
कुछ विद्यार्थी परीक्षा केंद्र के लिए भटकते देखे गए। विश्वविद्यालय के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कालीचरण पीजी कॉलेज व जेएनपीजी में भी परीक्षा का आयोजन किया गया। यहां भी परीक्षा को लेकर सख्ती की गई।
दूसरी तरफ, नेशनल पीजी कॉलेज में पहली पाली में पीजी पहले व तीसरे सेमेस्टर व स्नातक तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आदि देखकर प्रवेश दिया गया।
अधिकतर विद्यार्थी स्लीपर पहनकर परीक्षा देने पहुंचे, जबकि दूसरी पाली में स्नातक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में 96 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
एमएससी की इंटर डिपार्टमेंटल परीक्षा आज
लखनऊ विवि व सहयुक्त महाविद्यालयों में एमएससी की इंटर डिपार्टमेंटल परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि विज्ञान संकाय के अंतर्गत जिन विषयों की इंटर डिपार्टमेंटल परीक्षा 18 को प्रस्तावित हैं, वह सभी शाम की पाली में दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली में 9 से 12 बजे तक कोई भी इंटर डिपार्टमेंटल परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। विज्ञान संकाय की अन्य परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम व समय के अनुसार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें