फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार स्कूलों में सुचारु मिलेगा मिड-डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 2049 विद्यालयों के दो लाख 13 हजार छात्र-छात्राओं को मिड-डे मील सुचारु ढंग से उपलब्ध हो सके, इसके लिए शासन से बेसिक शिक्षा विभाग को दो करोड़ 47 लाख 70 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई। साथ ही निर्देशित किया गया है कि छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों समेत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुछ मदरसों व संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से एमडीएम योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने का प्राविधान है। इसके साथ ही प्रत्येक सोमवार को ताजा फल व प्रत्येक बुधवार को दूध भी बच्चों को दिया जाता है। योजना का सुचारु लाभ छात्र-छात्राओं को मिल सके, इसके लिए शासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को आए दिन आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते हैं। यह अलग बात है कि इसे लेकर पूरी गंभीरता नहीं दिखाई जाती। नतीजा यह रहता है कि अक्सर मेन्यू के अनुसार छात्र-छात्राओं को भोजन न मिलने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। बताते चलें कि जिले के 2049 विद्यालयों में दो लाख 13 हजार छात्र-छात्राओं को एमडीएम का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत छात्र-छात्राओं को सुचारु ढंग से मेन्यू के अनुसार दोपहर का भोजन मिल सके, इसके लिए बीते दिन शासन से बेसिक शिक्षा विभाग को दो करोड़ 47 लाख 70 हजार रुपये की कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध करा दी गई है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक करोड़ 29 लाख 47 हजार तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए एक करोड़ 16 लाख 23 हजार रुपये शामिल हैं। एमडीएम जिला समन्वयक सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि लगभग ढाई करोड़ रुपये की कन्वर्जन कास्ट प्राप्त हुई है। छात्र-छात्राओं को एमडीएम का सुचारु लाभ मिल सके, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें