फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रशासनिक अफसरों के गुपचुप तबादले जारी, शनिवार देर रात 9 पीसीएस अफसर बदले गए

Sun, 13 Jun 2021 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में शनिवार रात नौ पीसीएस अफसरों के गुपचुप तबादले कर दिए गए। इस तरह से हुए तबादलों पर अफसरों ने नाराजगी जताई है पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में गुपचुप तबादलों का दौर जारी है। शनिवार रात को नौ डिप्टी कलेक्टर के तबादले किए गए। इसे पब्लिक डोमेन में जारी नहीं किया गया। दबा-छिपाकर तबादलों पर पीएसएस अफसरों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

विज्ञापन


मिर्जापुर में डिप्टी कलेक्टर सुरेंद्र बहादुर सिंह व उपशा में ओएसडी उदय भान सिंह को वाराणसी में डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर में एसडीएम अशोक कुमार को एसडीएम रामपुर, एसडीएम मिर्जापुर रोशनी यादव को उपशा में ओएसडी बनाया गया है।

एसडीएम रामपुर डॉ राजेश कुमार को एसडीएम बदायूं व सहायक नगर आयुक्त अलीगढ़ राजबहादुर को एसडीएम मुरादाबाद बनाया गया है।

नोएडा अथॉरिटी में ओएसडी संतोष उपाध्याय को एसडीएम ललितपुर व एसडीएम ललितपुर अविनाश त्रिपाठी को नोएडा अथॉरिटी में ओएसडी बनाया गया है। एसडीएम हाथरस ठाकुर प्रसाद अब अलीगढ़ के सहायक नगर आयुक्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें