फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 42 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं, 24 घंटे में सिर्फ 9 मरीज मिले

Mon, 18 Oct 2021 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सिर्फ 123 ही रह गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 42 जनपदों में आज एक भी एक्टिव केस नहीं है, जबकि 17 जिलों में एक-एक एक्टिव केस ही शेष हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में हुई 01 लाख 39 हजार 654 सैम्पल की टेस्टिंग में 05 जिलों में कुल 09 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 04 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 123 रह गई है।

विज्ञापन


अब तक 16 लाख 87 हजार 15 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। अद्यतन स्थिति के अनुसार प्रदेश में 11 करोड़ 82 लाख 32 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं।

प्रदेश के 9 करोड़ 23 लाख लोगों को पहली डोज मिल चुकी है, जबकि 02 करोड़ 58 लाख से अधिक लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। कोविड टीकाकरण के लिए पात्र 17.53 फीसदी से अधिक लोग पूरी तरह कोविड टीकाकवर प्राप्त कर चुके हैं। 62.67 फीसदी से लोगों ने कम से कम एक डोज लगवा ली है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर-खीरी, ललितपुर, महोबा, मीरजापुर, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सीतापुर, उन्नाव और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें