फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 बेड से शुरू होगी पीजीआई की इमरजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीजीआई की इमरजेंसी ब्लॉक में माह के अंत तक 210 बेड की इमरजेंसी को 85 बेड से शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद बेड बढ़ाए जाएंगे। न्यू ओपीडी ब्लॉक के सामने इमरजेंसी ब्लॉक के भवन का काम पूरा हो गया है। इसमें तीमारदारों के बैठने से लेकर पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच से जुड़ी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

मरीजों को विभागों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। निदेशक डॉ. आरके धीमान ने बताया कि यहां आने वाले को पहले ट्रायल एरिया में रखा जाएगा। फिर स्थिति अनुसार संबंधित वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, संस्थान में इस साल से इमरजेंसी मेडिसिन में भी पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने इसकी मंजूरी दे दी है। नई इमरजेंसी में भी तीन बेड की इमरजेंसी मेडिसिन यूनिट शुरू होगी। इसमें दो सीटों पर दाखिले होंगे, जिससे यूनिट को अतिरिक्त डॉक्टर भी मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें