फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 84 लाख लोग तनाव से जुड़ी मानसिक समस्याओं के शिकार : केजीएमयू सर्वे रिपोर्ट

Fri, 13 Sep 2019 12:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
तनाव से बचना है तो छह से आठ घंटे की नींद लें और परिवार और दोस्तों से मिलते रहें। उनसे बात करते रहें। कोई परेशानी हो तो उनसे तुरंत सांझा करें। यह बात बृहस्पतिवार को किंग जाॅर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय यानी केजीएमयू के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पीके दलाल ने कही। वह मानसिक चिकित्सा विभाग के जरिये प्रदेश की सामुदायिक प्रतिनिधि जनसंख्या में तनाव एवं तनाव से मुकाबला विषय पर हुए सर्वेक्षण की प्रसार कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कार्यशाला में तनाव को लेकर हुए एक सर्वे रिपोर्ट रखी। रिपोर्ट के मुताबिक, देश की करीब 5 करोड़ की आबादी किसी न किसी प्रकार के मानसिक तनाव से ग्रस्त है। उत्तर प्रदेश में 84 लाख लोग इसी प्रकार से तनाव से जुड़ी मानसिक समस्या से घिरे हुए हैं। 

इन बातों का भी रखें ख्याल
  • जरूरत हो तभी सोशल मीडिया पर जाएं।
  • दिनचर्या के काम खुशी और उत्साह से करें।
  • सूरज की रोशनी में टहलें, एक्सरसाइज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें