फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम लखनऊ का बड़ा योगदान, देश को दिए 619 प्रबंधक

Mon, 14 Mar 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसरो के पूर्व वैज्ञानिक राजकुमार को डिग्री देते आईआईएम निदेशक प्रो अजित सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
‘याद रखें की सफलता का कोई तय फॉर्मूला नहीं है। आपमें से कुछ सफल होंगे, कुछ उतने सफल नहीं होंगे। लेकिन याद रखें कि यहां से शिक्षा लेने के बाद आप शक्तिशाली बन गए हैं। अब इस शक्ति का उपयोग पूरी जिम्मेदारी से करनी होगी। आपकी नैतिकता और सामाजिक सजगता ही संस्थान के लिए आपका योगदान होगा।’
विज्ञापन


लखनऊ के भारतीय प्रबंध संस्थान के निदेशक प्रो. अजित कुमार ने इन शब्दों के साथ वर्ष 2016 में प्रबंधन की शिक्षा हासिल करने वाले 619 होनहारों को अपना संदेश दिया।

इन विद्यार्थियों के लिए संस्थान परिसर में शनिवार को दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इनमें 12 विद्यार्थियों को विभिन्न मेडल प्रदान किए गए, जिनमें लड़के और लड़कियां बराबरी पर रहे।
विज्ञापन


संस्थान का यह 30वां दीक्षांत समारोह था। इसमें आईआईएम लखनऊ के चेयरमैन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स डॉ. जमशेद जी ईरानी, निदेशक डॉ. अजित प्रसाद और मुख्य अतिथि के तौर पर इनमोबी कंपनी के संस्थापक व सीईओ नवीन तिवारी शामिल हुए। आयोजन का शुभारंभ दीक्षांत स्थल से अकादमिक शोभायात्रा से हुआ, जिसमें अतिथि और चेयरमैन व निदेशक शामिल थे।
Trending Videos

दी इन खास उपल‌िब्‍धयों की जानकारी

समारोह का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
निदेशक डॉ. अजित प्रसाद ने उम्मीद जताई कि दीक्षांत के उपरांत आईआईएम लखनऊ के 5 हजार से अधिक पूर्व विद्यार्थियों में शामिल होकर ये नए होनहार संस्थान का नाम बढ़ाने में सफल होंगे।

साथ ही संस्थान द्वारा शोध कार्यों में बढ़ते योगदान पर भी उन्होंने जानकारी दी और बताया कि इस वर्ष डेनमार्क की ऑल बर्ग यूनिवर्सिटी और आईआईएम लखनऊ ने मिलकर ‘इनोवेटिव हेल्थकेयर कोलेबरेशन’ प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है।

इसके जरिये स्वास्थ्य सेवाएं दे रही विभिन्न संस्थाओं में बेहतर समन्वय और उनके सामने पेश आ रही चुनौतियों के समाधान पर काम किया जा रहा है। डॉ. कुमार ने दूसरी उपलब्धि हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के साथ शुरू किए गए संस्थागत शोध कार्यों को बताया।

61 रिसर्च पेपर दिए व आठ नए प्रोजेक्ट शुरू‌ किए

छात्रों के लिए एक यादगार मौका था - फोटो : amar ujala
इसके तहत आईआईएम लखनऊ के प्रो. संजय कुमार सिंह और प्रो. आशुतोष कुमार सिन्हा ने बीते वर्ष यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित फैकल्टी वर्कशॉप में बोस्टन जाकर हिस्सा लिया।

संस्थान से इस वर्ष 61 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए गए। 8 नए प्रोजेक्ट शुरू किए गए। इनमें उत्तर प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के साथ रिपोर्ट तैयार कर सरकार को दी गई है।

उन्होंने विद्यार्थियों सम्राट गुप्ता और सौरभ कुमार को बिजनेस मॉडल पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में पुरस्कृत होने पर विशेष बधाई दी। वहीं, आईआईएम लखनऊ हिमाचल प्रदेश के नए आईआईएम सिरमौर को विकसित होने में मदद भी देगी।

शुरू होगा नया इलेक्टिव सब्जेक्ट
प्रो. कुमार ने बताया कि आईआईएम लखनऊ में नए अकादमिक वर्ष से ‘माइक्रोइकोनॉमिक्स ऑफ कंपीटीटिवनेस’ शुरू किया जाएगा। इसे विभिन्न प्रोग्राम में शामिल विद्यार्थी चुन सकेंगे।

 

अपनी वसीयत में हर वर्ष स्कॉलरशिप देने की घोषणा

दीक्षांत समारोह के दौरान स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
आईआईएम लखनऊ के संस्थापक निदेशक डॉ. ईश्वर दयाल ने अपनी वसीयत में संस्थान की एक छात्रा के लिए हर वर्ष स्कॉलरशिप कार्यक्रम देने की घोषणा की थी।

इसे अमृता कला दयाल स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान किया जाएगा। वहीं, व्यवहार विज्ञान में शोध के लिए उन्होंने एक केंद्र की स्थापना की घोषणा भी की, इसके लिए प्रो. अर्चना शुक्ला को चुना गया है जो दो वर्ष इस केंद्र की अध्यक्ष होंगी।

दीक्षांत में 619 को डिग्री
इस दीक्षांत समारोह में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (पीजीपीएम) के 30वें बैच के 405 विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट के 10वें बैच के 40 विद्यार्थी, डॉक्टोरल प्रोग्राम के 7 विद्यार्थी, वर्किंग एग्जीक्यूटिव पीजीपीएम के 103 विद्यार्थी और इंटरनेशनल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जीक्यूटिव्ज के 64 विद्यार्थी शामिल हुए।

 
विज्ञापन

इन्हें मिले मेडल

दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स - फोटो : amar ujala
पीजीपीएम और पीजीपी एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट
श्रेया तिवारी : चेयरमैन गोल्ड मेडल और श्रेष्ठ छात्रा के लिए रेशमा सरीन स्मृति मेडल
अभिनव आनंद : डायरेक्टर्स मेडल
रिया जैन : डायरेक्टर्स मेडल

आनंद बरोट : पीजीपी चेयरमैन मेडल
वैशाली : आईटी में श्रेष्ठ छात्र के लिए बिज-कूल मेडल
अनिका मलहोत्रा : श्रेष्ठ ऑल राउंडर के लिए हरिशंकर सिंघानिया मेडल
पूजा अग्रवाल : श्रेष्ठ ऑल राउंडर के लिए बुधराज मेडल

पीजीपीएम - वर्किंग एग्जीक्यूटिव्ज
दीपेश जैन : चेयरमैन गोल्ड मेडल
मोहित गर्ग : डायरेक्टर्स मेडल

इंटरनेशनल प्रोग्राम इन मैनेजमेंट फॉर एग्जीक्यूटिव्ज
अनिरुद्ध बनर्जी : चेयरमैन गोल्ड मेडल
अनन्या फानी : चेयरमैन गोल्ड मेडल
तपस सप्रा : डायरेक्टर्स मेडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें