फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का झांसा देकर व्यापारी से 8.81 लाख ठगे... केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Apr 2025 05:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में एक व्यापारी से 8.81 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप ऑफर की। भरोसा दिलाया कि माल उच्च गुणवत्ता का होगा। लेकिन, पैसे लेने के बाद खराब माल भेजा। 
विज्ञापन
बाराबंकी के व्यापारी से 8.81 लाख रुपये ठगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाने में बाराबंकी निवासी शक्ति कुमार गुप्ता ने किसान इंडिया प्लस के एमडी मित्रसेन यादव, सेल्स मैनेजर आनंद यादव और महिला कर्मी शालिनी श्रीवास्तव पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि किसान इंडिया प्लस की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का झांसा उनसे 8.81 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर विकास कुमार पांडेय के मुताबिक शक्ति इंडिया मार्ट पर सरसों का तेल और रिफाइंड की सप्लाई के लिए विक्रेता तलाश रहे थे। 24 फरवरी 2024 को उनके पास अंजान नंबर से फोन आया। फोनकर्ता शालिनी ने खुद को इंडिया प्लस का कर्मचारी बताया। शालिनी ने कहा कि उनका ऑफिस बिजनौर में है। इसके बाद किसान इंडिया प्लस के सेल्स मैनेजर आनंद यादव और एमडी मित्रसेन ने उनसे कई बार संपर्क किया।

ये भी पढ़े- UP News: गंगापुल की मरम्मत का काम पूरा... निरस्त ट्रेनें बहाल, 30 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत; देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने तेल व रिफाइंड की सप्लाई लेने के लिए कहा। गारंटी दी कि माल में गड़बड़ी नहीं होगी। झांसे में आकर शक्ति ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले ली और 8.82 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। आरोपियों ने उनको 2.93 लाख का तेल दिया। पता चला कि उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। शक्ति ने व्यवसाय बंद कर आरोपियों से रकम वापस करने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने केस दर्ज कराया है।

ये भी पढ़े- यूपी: जुलाई तक बढ़ा वंदे भारत का संचालन, दिल्ली-लखनऊ के बीच खाली दौड़ रही है यह ट्रेन; नहीं बुक हो रहीं सीटे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें