फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में तेंदुआ होने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में तेंदुआ होने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन



बाराबंकी। खेत में तेंदुआ होने की सूचना पर शनिवार को प्रशासन घंटों परेशान रहा। हालांकि बाद में अजगर मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली, जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।


यूपी-100 पर शनिवार को किसी ने कॉल करके कोटवाधाम स्थित बाबा जगजीवन दास साहब के मंदिर के पीछे खेत में किसी हिंसक जानवर के होने की सूचना दी।


इस पर वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र यादव, थाना प्रभारी मनोज शर्मा व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर बाद खेत में एक बड़ा अजगर मिला तो लोगों ने राहत की सांस ली। वन कर्मियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि धान के खेत में तेंदुआ दिखने की सूचना किसी ने यूपी-100 को फोन पर दी थी। मौके पर पहुंचकर देखा गया तो जिसे ग्रामीण तेंदुआ समझकर सहमे थे वह चित्तीदार अजगर था। जिसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें