फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के पास से बच्चे ने उडाए 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में मंगलवार को एचडीएफसी बैंक में रुपये जमा करने जा रहे एक शोरूम के कर्मचारी धीरज शर्मा की जेब से एक बच्चे ने 70 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने शोरूम के प्रबंधक धीरज डंबला की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

धीरज डंबला ने बताया कि वे हजरतगंज इलाके में स्थित मीना बाजार के प्रबंधक हैं। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे शोरूम के कर्मचारी धीरज शर्मा एचडीएफसी बैंक में दो लाख 20 हजार रुपये जमा करने गए थे। बैंक के बरामदे में पहुंचते ही एक बच्चा साइकिल से गिर गया, तो धीरज ने उसे उठाया। इसके बाद वह बच्चा वहां से निकल गया। धीरज बैंक के अंदर पहुंचे, तो 70 हजार रुपये की गड्डी गायब मिली। धीरज ने प्रबंधक को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक, धीरज डंबला की तहरीर पर केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें