फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 70 निजी अस्पतालों का दोबारा होगा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दमकल विभाग शहर के उन 70 निजी अस्पतालों का दोबारा निरीक्षण करेगा, जिन्हें लोकबंधु अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद पूर्व सीएफओ ने लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया था। इन अस्पतालों ने अब भी आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए सारे इंतजाम नहीं मिले तो इनका लाइसेंस निरस्त करने के साथ बिजली कनेक्शन भी काटा जाएगा।
विज्ञापन

सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि पूर्व सीएफओ ने जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किया था, उनका किसी कारणवश लाइसेंस निरस्त नहीं हुआ था। ऐसे 70 अस्पतालों को दोबारा मौका दिया जा रहा है।

इनके साथ ही पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, केजीएमयू, झलकारी बाई व शहर के अन्य 64 अस्पतालों (जिनके पास फायर एनओसी नहीं थी) का भी निरीक्षण होगा। इन्होंने अब तक एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया होगा तो विभाग कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। फिर भी न सुधरने पर विभाग बड़ी कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि सोमवार सुबह आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। इससे भर्ती 22 मरीजों की जान सांसत में आ गई थी। 250 बेड के अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के नाम पर सिर्फ फायर एस्टिंगुशर लगे थे। दमकल विभाग ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें