फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अयोध्या में लगी 19 डॉक्टरों समेत 70 कर्मियों की ड्यूटी

Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जिले के 19 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगी है। सभी 70 स्वास्थ्य कर्मियों को सीएमओ ने रिलीव कर दिया है। 15 जनवरी से पहले अयोध्या में जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी की ड्यूटी फिलहाल एक माह के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा। आयोजित भव्य कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में जिले के पुलिसकर्मियों के साथ ही चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मियों की टीम भी योगदान देगी। शासन से निर्देश आने के बाद जिले के 19 डॉक्टरों की ड्यूटी अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में लगा दी गई है। इसमें तीन विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. प्रियेश, डॉ. अजय शर्मा और डॉ. लक्ष्मी नारायण को अयोध्या के लिए रिलीव कर दिया गया है।
सीएमओ ने 16 सामान्य चिकित्सकों, 15 फॉर्मासिस्टों, 11 स्टाफ नर्सों, 10 लैब टेक्नीशियनों, आठ लैब असिस्टेंट और सात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भी अयोध्या में ड्यूटी लगा दी है। संबंधित चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को अयोध्या के लिए रिलीव कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी आगामी 15 फरवरी तक के लिए लगाई गई है। सीएमओ ने संबंधितों को समय से अयोध्या में जॉइन करने के निर्देश दिए हैं। जॉइन न करने की शिकायत मिलने पर संबंधितों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आदेश के बाद भी कुछ लोग डयूटी कटवाने के प्रयास में लगे हैं।

19 डॉक्टरों समेत 70 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। संबंधितों को अयोध्या के लिए रिलीव भी कर दिया गया है। तय तारीख तक जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें