फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओडीएफ डबल प्लस में अपना शहर

Tue, 09 Jan 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका रायबरेली को ओडीएफ डबल प्लस का दर्जा मिला है। ओडीएफ (ओपन डेफ्रेशन फ्री) को लेकर शहर ने सराहनीय कार्य किया है। पालिका के बेहतरीन प्रबंधन की वजह से ओडीएफ डबल प्लस मिला है। यह सर्टिफिकेट स्वच्छता सर्वेक्षण में रायबरेली शहर को अव्वल आने के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन


ऐसा होने से अब 2024 में शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए पालिका को अधिक बजट मिलने का रास्ता साफ हो गया है।स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक मो. आरिफ ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में रायबरेली शहर को ओडीएफ डबल प्लस घोषित किया गया है।
मौजूदा समय में शहर क्षेत्र में एक पिंक टायलेट, पांच सामुदायिक शौचालय और 19 सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इसके अलावा एक फीकल सलज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) स्थापित कराया गया है। इस वजह से रायबरेली शहर को ओडीएफ डबल प्लस का दर्जा दिया गया है। आने वाले समय में शहर को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्र सरकार से अधिक बजट मिल सकेगा।
विज्ञापन


रायबरेली शहर के लिए यह एक उपलब्धि है। रायबरेली को ओडीएफ डबल प्लस की फेहरिस्त में शामिल करने के लिए पालिका की टीम ने मेहनत की है। शहरवासियों ने भी पूरा सहयोग किया। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सभी को बधाई।
विज्ञापन

स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें