फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐशबाग रामलीला मैदान में होगा 70 फीट के रावण के पुतले का दहन, ऑनलाइन देख सकेंगे दर्शक

Sun, 25 Oct 2020 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दहन के लिए तैयारी के दौरान पुतला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का पर्व विजयदशमी पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। दोपहर से पहले दशमी का मान शुरू होने के चलते इसी दिन विजयदशमी पूजन और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। लेकिन, कोरोना गाइडलाइन के चलते इस बार शहर में गिनी चुनी जगह ही रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से रावणवध लीला के मंचन के बाद शहर के सबसे ऊंचे दशानन के पुतले का दहन होगा।

विज्ञापन


ऐशबाग रामलीला मैदान में लगभग 70 फीट की ऊंचाई के रावण के एक पुतले का दहन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल ने बताया इस बार सिर्फ एक ही पुतले का दहन किया जाएगा। पुतला दहन शाम 7:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। दर्शकों को भीतर आने की अनुमति नहीं रहेगी।

कोरोना संक्रमण के चलते इस साल सामान्य रूप से आयोजन किया जाएगा। ‘कोरोना का नाश हो’ थीम पर बने पुतले का दहन समिति की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


ऐशबाग के अलावा डालीगंज स्थित मौसमगंज रामलीला समिति की ओर से समिति के पदाधिकारी परिसर में 25 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन करेंगे। यहां भी दर्शकों को आने की मनाही रहेगी। नगर में तमाम स्थानों पर इस बार रामलीला मंचन नहीं हो रहे इसलिए वहां पर पुतले का दहन भी विजयदशमी के दिन नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें