कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : amar ujala
69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण प्रभावित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने और सदन में इसे उठाने की मांग की है। राहुल से मिलने काफी संख्या में अभ्यर्थी यहां पहुंचे थे। हालांकि, राहुल गांधी समयाभाव के कारण अभ्यर्थियों से नहीं मिल सके लेकिन उन्होंने ज्ञापन लिया और उन्हें आश्वासन दिया।