फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी दो सितंबर को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास, नई सूची जारी करने की मांग

Mon, 26 Aug 2024 07:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

हाईकोर्ट के फैसले के बाद 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी दो सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उनकी मांग है कि कोर्ट के आदेश के अनुसार नई सूची जारी की जाए। 
 
विज्ञापन
ईको गार्डेन में धरने पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि प्रदेश सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश का पालन करे। जिसके तहत सरकार को भर्ती की नई चयन सूची जारी करनी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अधिकारियों के ढीले रवैये के कारण अभी तक चयन सूची जारी नहीं की गई। इससे धरनारत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रति भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


 इसी वजह से ओबीसी, एससी अभ्यर्थियों ने दो सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेरने व महाधरने का आवाहन किया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेन्द्र सिंह पटेल, विजय प्रताप, विक्रम यादव, धनंजय गुप्ता व अन्नू पटेल ने बताया कि ओबीसी, एससी समाज के अनेक संगठनो ने भी उनका समर्थन देने का एलान किया है। वहीं ईको गार्डेन में उनका धरना निरंतर जारी है। इधर एक और धरना अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का भी चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें