लखनऊ पूर्व से आप से आलोक सिंह के बाद उनकी पत्नी ने भी किया नामांकन
लखनऊ पूर्व से आप की मोनिका सिंह ने वैकल्पिक प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। उनके पति आलोक सिंह पहले ही नामांकन कर चुके हैं। इसके अलवा कांग्रेस के मनोज तिवारी, आजाद समाज पार्टी के अविनाश भारती, राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के गौरव कुमार वर्मा, लोक दल के रविकांत झा, शिवसेना के मिथिलेश सिंह, गांधियन पीपुल्स पार्टी की विजय लक्ष्मी जायसवाल, भारतीय कृषक दल के विनय प्रकाश, रिपब्लिकन सेना के धनंजय सिंह व निर्दलीय नरेंद्र सिंह ने पर्चा भरा।
लखनऊ मध्य से भाजपा के रजनीश कुमार गुप्ता, सपा के रविदास मेहरोत्रा के अलावा निर्दलीय जफर कुरैशी, शिवसेना के गौरव वर्मा, परिवर्तन समाज पार्टी के राम सुंदर भूषण, एआईएमआईएम के सलमान सिद्दीकी, गांधियन पीपुल्स पार्टी की उषा त्रिपाठी, निर्दलीय किशोरी लाल, हिंदुस्तानी अवाम पार्टी की इंद्रा देवी ने नामांकन किया।
मोहनलालगंज से सपा की टिकट पर सुशीला सरोज नामांकन करने पहुंचीं। इससे पहले इसी सीट पर सपा से ही अंबरीश पुष्कर नामांकन कर चुके हैं। अब उन्होंने दोबारा से निर्दलीय नामांकन किया है। इसके अलावा कांग्रेस की ममता चौधरी, भाजपा के अमरेश कुमार, आप के सूरज कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी के हेमंत कुमार, निर्दलीय विजय शंकर व फौजाद प्रसाद ने नामांकन किया।
लखनऊ में नामांकन करने वाले प्रमुख चेहरे
भाजपा - राजेश्वर सिंह, जयदेवी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, नीरज बोरा, रजनीश कुमार गुप्ता, अमरेश कुमार।
सपा - सुरेंद्र कुमार, पूजा शुक्ला, सुरेंद्र सिंह राजू गांधी, रविदास मेहरोत्रा, सुशीला सरोज।
कांग्रेस - इंदल रावत, मनोज तिवारी, ममता चौधरी।
आप - मोनिका सिंह वैकल्पिक प्रत्याशी, सूरज कुमार।
पांच विस में 20 या अधिक प्रत्याशी
मलिहाबाद में 11, बीकेटी में 24, सरोजनीनगर में 23, लखनऊ पश्चिम में 21, लखनऊ उत्तर में 20, लखनऊ पूर्व में 20, लखनऊ मध्य में 16, लखनऊ कैंट में 18, मोहनलालगंज में 15 नामांकन हुए हैं।
समर्थकों की भीड़ संग पहुंचे राजेश्वर
सरोजनीनगर सीट से नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह समर्थकों की भीड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मेयर संयुक्ता भाटिया व अन्य मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में अंदर जाते समय पहचान न पाने से अर्द्धसैनिक बल के एक जवान ने उपमुख्यमंत्री को रोक दिया। इसके बाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी खुद आगे आए और उन्हें अंदर ले गए। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर को भी सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया था।