फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 24 पदों पर 64 एमबीबीएस डॉक्टरों की दावेदारी

Tue, 04 Feb 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग में एमबीबीएस डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को 22 पदों के लिए 64 एमबीबीएस डॉक्टरों ने दावेदारी की। जल्द ही तारीख तय करके वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर शहर में जल्द आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डेंटल विभाग में सर्जन का पद संविदा पर भरा जाना है। इसके अलावा ब्लड बैंक, चाइल्ड हेल्थ के लिए भी एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती होनी है। शहर में कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित हो गए हैं। डॉक्टरों के कई अन्य रिक्त पदों को भरा जाना है। एमबीबीएस के 24 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। सोमवार को एमबीबीएस के 64 डॉक्टरों ने दावेदारी ठोंकी।

सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि एमबीबीएस डॉक्टरों के 24 पदों के लिए सोमवार को 64 आवेदन आए हैं। जल्द ही तारीख तय की जाएगी। वॉक इन इंटरव्यू के बाद रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसके बाद स्वास्थ्य सेवाओं में और बेहतरी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें