फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 60 लाख रुपये ठगे

Sun, 23 Nov 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठगों ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर विकासनगर के अनिल कुमार द्विवेदी से लगभग 60 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने विकासनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि पांच जून को उन्हें टेलीग्राम आईडी से मेसेज मिला था, जिसमें क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिये बड़े लाभ का लालच दिया गया। उन्हें गूगल ईईसीयूटीईएस 917 नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां जालसाजों ने लगातार निवेश करने का दबाव बनाया। शुरू में थोड़ी राशि निवेश करने पर लाभ दिखाया गया। इसके बाद उन्होंने अपने चार बैंक खातों से कुल 60 लाख रुपये निवेश कर दिए। ग्रुप में भेजे गए एप पर उन्हें 65 लाख रुपये का लाभ दिखाया गया। कुछ समय बाद वह एप डिलीट हो गया। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो उनसे पांच लाख रुपये टैक्स के रूप में मांगे गए। असमर्थता जताने पर सभी संपर्क काट दिए गए। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसी बीच 13 नवंबर को राजेश्वर चौधरी नामक व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर 36 लाख रुपये वापस दिलाने के बदले 80 हजार रुपये मांगे और 20 नवंबर तक समय दिया। थाना प्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें