फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जरा बाइक में बैठी सवारियां गिनिए... ये सभी अपने नवजात भाई को देखने अस्पताल जा रहे हैं

Sat, 25 Nov 2023 02:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बाराबंकी

सार

सीओ सिटी को बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बेटा हुआ है। सभी भाई उसे देखना चाहते हैं। उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। उसके इस उत्तर से सभी पुलिसकर्मी हंस पड़े। हालांकि बाद में उसका चालान काट दिया गया। 
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार 6 लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह तस्वीर देखिए। फिर मुस्कुराइए। क्योंकि इसके सिवा आप कुछ कर नहीं सकते। बाइक पर सवार जो लोग हैं उन्हें गिन लिजिए। फिर इतने लोग सवार क्यों हैं उसका मकसद जान लीजिए। आपको गुस्सा नहीं आएगा। हंसी ही आएगी। 

विज्ञापन


मामला यूपी के बाराबंकी का है। अयोध्या हाईवे पर शुक्रवार शाम को वाहन चेकिंग के दौरान सीओ सिटी डॉक्टर बीनू सिंह उस समय हतप्रभ रह गईं, जब एक बाइक पर पांच बच्चों को लेकर बिना हेलमेट लगाए जा रहे व्यक्ति को रोका। आदमी को मिलाकर बाइक पर छह सवारियां थीं। 



उससे पूछा गया कि इतने लोग एक बाइक में कहां जा रहे हैं तो उसका जवाब हंसाने वाला था। उसने सीओ सिटी को बताया कि पत्नी अस्पताल में भर्ती है। बेटा हुआ है। सभी भाई उसे देखना चाहते हैं। उन्हें दिखाने के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। उसके इस उत्तर से  सभी पुलिसकर्मी हंस पड़े। हालांकि बाद में उसका चालान काट दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें