फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 15 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 6 यूपी के, गाजियाबाद की हवा सबसे ज्यादा खराब

Sun, 03 Nov 2019 03:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गाजियाबाद में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वायु प्रदूषण की स्थिति दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। देश में सबसे अधिक वायु प्रदूषण वाले 15 शहरों में प्रदेश के भी 6 शहर शामिल हैं। शनिवार को देश में सबसे अधिक 493 एक्यूआई इंडेक्स के साथ हरियाणा का फतेहबाद शहर सबसे प्रदूषित रहा तो 490 एक्यूआई के साथ हरियाणा का ही हिसार प्रदूषण के मामले में दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन




इसी तरह प्रदेश का गाजियाबाद शहर प्रदूषण की जबर्दस्त चपेट में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने इस पर चिंता जताई है। यहां एक्यूआई इंडेक्स 453 तक पहुंच गया। 

वहीं, यूपी में दूसरे स्थान पर 446 एक्यूआई के साथ बुलंदशहर, तीसरे नंबर पर 444 एक्यूआई के साथ हापुड़, चौथे नंबर पर 438 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा, 435 एक्यूआई के साथ बागपत पांचवें स्थान पर और 422 एक्यूआई के साथ लखनऊ प्रदूषण के मामले में प्रदेश में छठे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहर

शहर    एक्यूआई
फतेहबाद    493 
हिसार    493
जिंद    459
गाजियाबाद    453
बुलंदशहर     446
हापुड़    444
ग्रेटर नोएडा    438
बागपत    435
नोएडा    432
पटना    428
लखनऊ    422
फरीदाबाद    404
दिल्ली    399
कानपुर    379
अंबाला    376

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें