केजीएमयू में 10 नए कोर्स शुरू, मिलेंगे 21 डॉक्टर
शोध के साथ पुख्ता होगा इलाज, प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
केजीएमयू में फेलोशिप व डिप्लोमा के 10 नए कोर्स शुरू हुए हैं। पीजी छात्रों के लिए शुरू किए गए इन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमडी व एमएस के बाद होने वाले इन कोर्स से केजीएमयू को 21 नए डॉक्टर मिलेंगे। इससे शोध के साथ ही मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
केजीएमयू में संकाय सदस्यों के करीब 500 पद खाली चल रहे हैं। करीब 11 वरिष्ठ संकाय सदस्य विभिन्न संस्थानों में जिम्मेदारी पाने की वजह से अवकाश पर हैं। केजीएमयू प्रशासन ने खाली पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की योजना बनाई है। साथ ही 10 नए कोर्स शुरू किए हैं। फेलोशिप और डिप्लोमा से जुड़े इन नए कोर्स की मंजूरी मिलने से केजीएमयू को 21 अतिरिक्त डॉक्टर मिल गए हैं। ये शोध के साथ ही मरीजों के इलाज में भी मददगार साबित होंगे। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है।
किस कोर्स में कितने पद
1- पीडीसीसी इंफेक्शन डिजीज - 3
2- पीडीसीसी क्रिटिकल केयर- 6
3- पीडीसीसी इन हेप्टोलॉजी- 1
4- पीडीसीसी इन ट्रॉमा सर्जरी -2
5- पीडीसीसी इन न्यूरो एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर -2
6- फेलोशिप इन क्रिटिकल हेमोटोलॉजी- 2
7- फेलोशिप इन क्रोनो मेडिसिन -1
8- फेलोशिप इन न्यूरो इंडोस्कोपी- 2
9- हैंड एंड माइक्रो सर्जरी - 1
10 - फेलोशिप इन ट्रांसिकल न्यूरोलॉजी -1