साढ़े चार साल के आर्यन और डेढ़ साल की अकीरा की दादी हैं आशा
उम्र के 50 बसंत देखने के बाद पति आर्मी के रिटायर्ड कर्नल बजरंग सिंह के साथ फिटनेस बनाए रखने के लिए वॉक पर जाने वाली आशा ने कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन भारत के दौड़ने का मौका मिलेगा। साढ़े चार साल के आरिन और डेढ़ साल की अकीरा की दादी की दौड़ने की चाहत यहीं खत्म नहीं होने वाली। उन्होंने कहा कि अब दौड़ना मुझे अच्छा लगता है। बंगलूरू में देश के लिए खेलकर रजत जीतना यादगार अनुभव रहा। अब मेरा अगला लक्ष्य लंदन में दो अक्तूबर को होने वाली वांडा एजग्रुप वर्ल्ड मैराथन चैंपियनशिप में देश के लिए पदक जीतना है, जहां मुझे 55 से अधिक आयुवर्ग में भाग लेना है।
अब तक की उपलब्धियों पर एक नजर
आशा ने अपने छह साल के कॅरिअर में अभी तक 30 मैराथन (42 किमी), दो अल्ट्रा मैराथन (50 किमी), एक 12 ऑवर रन, तीन 100 किमी रन और दो 24 ऑवर रन में भाग ले चुकी हैं। इसके अलावा उनके नाम 50 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में मैराथन (तीन घंटे 41 मिनट) और हाफ मैराथन (एक घंटा 44 मिनट) का रिकॉर्ड दर्ज है।