फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 53 चिकित्साधिकारियों का तबादला, 43 बनाए गए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

Sun, 09 Jan 2022 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में 53 चिकित्साधिकारियों का तबादला कर दिया गया। बलरामपुर अस्पताल के डॉ. सुशील लोकबंधु चिकित्सालय के सीएमएस बने।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के 53 चिकित्साधिकारियों का शनिवार को तबादला कर दिया गया। इसमें 43 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) बनाया गया है। कुछ उन्हीं अस्पतालों में सीएमएस बनाए गए हैं, जहां वे वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में कार्यरत थे।  स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने तबादला सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन


स्थानांतरित चिकित्साधिकारियों में अवध क्षेत्र के जिलों के भी चिकित्सक इधर से उधर हुए हैं। इनमें लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुशील कुमार सक्सेना को लोकबंधु चिकित्सालय का सीएमएस, सिविल अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. आरपी सिंह को यहीं पर सीएमएस, बलरामपुर अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. जीपी गुप्ता को यहीं पर सीएमएस और रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. संगीता टंडन को इसी अस्पताल में सीएमएस और डॉ. अशोक कुमार को जिला चिकित्सालय बलरामपुर का सीएमएस बनाया गया है। ये सभी इन्हीं अस्पतालों में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत थे।

इसी तरह टीबी सप्रू चिकित्सालय की डॉ. नीता साहू को जिला चिकित्सालय रायबरेली का सीएमएस और जिला चिकित्सालय गोंडा के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को जिला महिला चिकित्सालय बाराबंकी का सीएमएस, जिला चिकित्सालय सीतापुर के डॉ. राकेश कुमार को जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर का सीएमएस, जिला महिला चिकित्सालय बस्ती की सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय गोंडा, जिला चिकित्सालय सीतापुर के डॉ. कृष्ण दत्त पांडेय को सीएमएस बस्ती, जिला चिकित्सालय मऊ के सीएमएस डॉ. बृज कुमार को जिला अस्पताल अयोध्या का वरिष्ठ परामर्शदाता, संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. संजय कुमार को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बाराबंकी और जिला चिकित्सालय बाराबंकी के डॉ. विनोद चंद पांडे को सीएमएस संजय नगर गाजियाबाद बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें