फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में किशोर को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। चुरवा टीकानपुरवा गांव निवासी एक किशोर रविवार दोपहर में मक्के के फसल की रखवाली कर रहा था। इसी समय गांव निवासी आधा दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने किशोर को लाठियों से पीटकर मार डाला। चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े। तब तक हमलावर भाग गए। इस मामले में एक युवक को नामजद करते हुए छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। तनाव को देखते हुए मौके पर मूर्तिहा पुलिस तैनात की गई है। सीओ नानपारा घटनास्थल पर पहुंचे हैं। बयान दर्ज कर उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरवा के टीकानपुरवा निवासी मोहर्रम अली के परिवार की रंजिश गांव निवासी मस्तान अली के परिवार से चल रही है। रंजिश काफी पुरानी बताई जा रही है। आए दिन दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। गांव से 200 मीटर की दूरी पर मोहर्रम अली का खेत है। खेत में मक्के की फसल लगी हुई है। मोहर्रम अली का पुत्र इमरान अली (13) प्रतिदिन की तरह रविवार दोपहर में मक्के के फसल की रखवाली करने पहुंचा। वह मचान पर बैठा हुआ था। इसी समय विपक्षी मस्तान अली का पुत्र मुन्ने अली अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मौके पर आ धमका। सभी ने इमरान और उसके परिवार के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर अभद्रता करते हुए विवाद शुरू कर दिया। इस पर इमरान मचान से उतरकर नीचे आ गया। उसने विरोध किया। तभी मुन्ने और उसके सहयोगियों ने इमरान पर लाठियों से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। लेकिन तब तक मुन्ने और उसके सहयोगी भाग गए। सूचना पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। जब इमरान को अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी। तभी उसने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव मौके पर पहुंचे। दो पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। उधर सीओ नानपारा एसके यादव भी गांव पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। इसी के चलते किशोर की हत्या हुई है। बयान दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें