फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ मां ने की आत्महत्या की कोशिश, सिपाहियों बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर घाघराघाट के संजय सेतु से एक महिला ने बेटी के संग देर शाम नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। ड्यूटी पर मौजूद सिपाहियों ने महिला को बेटी के संग पकड़ लिया। महिला पूछताछ के दौरान अपना पता सही नहीं बता रही है। इतनी जानकारी हो सकी है कि महिला लखनऊ के चौक क्षेत्र की निवासी है। पुलिस टीम महिला व उसकी बेटी को लेकर लखनऊ रवाना हो गई है।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत लखनऊ-बहराइच मार्ग पर घाघरा नदी पर स्थित संजय सेतु पर एक महिला अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ देर शाम को पहुंची। घाघरा नदी के पुलिस बूथ के निकट रोडवेज बस से उतरने के बाद महिला बेटी को गोद में लेकर पुल के बीचोबीच पहुंची। इस दौरान पुलिस बूथ पर मौजूद सिपाही राकेश चौधरी व राजेश यादव महिला पर नजर रख रहे थे। महिला ने अपने साथ मौजूद बैग नदी में फेंक दिया। इसके बाद जब वह बेटी के संग नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी, तभी दोनों सिपाहियों ने महिला को पकड़ लिया। मां-बेटी को पुलिसकर्मी थाने लेकर पहुंचे। यहां पर पूछताछ के दौरान महिला अपना नाम और पता बार-बार बदलती रही। महिला ने इतना बताया कि लखनऊ के चौक में स्थित मेडिकल कॉलेज के निकट रहती है। परिवार में विवाद के बाद वह आत्महत्या करने के इरादे से जरवलरोड आई थी। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि महिला अपना नाम और पता गलत बता रही है। इसके चलते महिला को पुलिस टीम के साथ लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ पुलिस की सहायता से उसे घर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें