लखनऊ। छठ पर्व के बाद यात्रियों की वापसी की भीड़ को देखते हुए रेलवे आठ स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनका संचालन मुंबई, पुणे, गुजरात, नई दिल्ली, अमृतसर और बिहार के विभिन्न शहरों के लिए होगा। इससे नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि 09133 प्रतापनगर-रक्सौल स्पेशल सोमवार को प्रतापनगर से रात 11:50 बजे रवाना होगी। वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, झांसी और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ शाम 6:50 बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के छह और जनरल सिटिंग का एक कोच होगा।
05549 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल सोमवार को शाम 7:30 बजे दरभंगा से चलेगी। सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर और गोंडा होते हुए अगले दिन सुबह 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए शाम 7:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के आठ और जनरल के 11 कोच होंगे।
05547 झंझारपुर-अमृतसर स्पेशल सोमवार को शाम पांच बजे झंझारपुर से रवाना होगी। सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज और गोरखपुर होते हुए मंगलवार सुबह 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से हरदोई, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी होते हुए तीसरे दिन दोपहर एक बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के नौ, थर्ड एसी का एक और जनरल के दो कोच होंगे।
01457 हडपसर (पुणे)-गोरखपुर स्पेशल सोमवार को सुबह 11:30 बजे हडपसर से चलेगी। मनमाड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, झांसी और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ शाम 5:50 बजे पहुंचेगी। यहां से बाराबंकी, गोंडा और बस्ती होते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01458 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से चलेगी। लखनऊ सुबह 11:55 बजे पहुंचकर अगले दिन शाम छह बजे हडपसर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों में जनरल के 11 और स्लीपर के आठ कोच होंगे।
बरौनी-बांद्रा स्पेशल 18 नवंबर को
05291 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 18 नवंबर को सुबह आठ बजे बरौनी से रवाना होगी। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, नरकटियागंज, गोरखपुर और गोंडा होते हुए रात 11:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नंदुरबार और वापी होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसमें स्लीपर के 10 और जनरल के छह कोच होंगे।
रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल भी 18 को चलेगी
05583 रक्सौल-प्रतापनगर स्पेशल 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्सौल से चलेगी। नरकटियागंज, गोरखपुर, गोंडा और बाराबंकी होते हुए रात 9:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से झांसी, बीना, उज्जैन और रतलाम होते हुए अगले दिन शाम पांच बजे प्रतापनगर पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 10, जनरल के छह और जनरल सिटिंग का एक कोच होगा।
गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल 17 नवंबर को
01042 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) स्पेशल 17 नवंबर को सुबह 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। बस्ती, गोंडा और बाराबंकी होते हुए सुबह 11:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए शाम 4:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के नौ और जनरल के नौ कोच होंगे।
ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़।
ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़।
ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़।