फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंडल में पास 50 चालकों का आईडीटीआर में होगा टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महाकुंभ मेला में रोडवेज की बसें चलाने के लिए लखनऊ में क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर पर चल रही चालकों की भर्ती की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। पहली परीक्षा में पास 50 चालकों को फाइनल टेस्ट पास करने के लिए जिले के हरचंदपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) में भेजा गया है। सभी को 7, 8 और 9 अगस्त को संस्थान में पहुंचकर परीक्षा देने के आदेश दिए गए हैं। इसमें पास चालकों को रोडवेज की बसें चलाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

निगम में चालकों की कमी को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 50 अभ्यर्थियों को निगम के स्तर से पास किया गया है। इन चालकों का अंतिम टेस्ट हरचंदपुर स्थित आईडीटीआर में होगा। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी 50 अभ्यर्थियों की सूची आईडीटीआर को उपलब्ध कराई है।
आगामी 7, 8 और नौ जनवरी को आईडीटीआर में अभ्यर्थियों का फाइनल टेस्ट होगा। यहां पास होने के बाद महाकुंभ से पहले नए चालकों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर पर चालकों की भर्ती हो रही है। 50 चयनित अभ्यर्थियों की सूची टेस्ट के लिए आईडीटीआर भेजी गई है। यहां से पास होने वाले अभ्यर्थियों को मंडल के डिपो में तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें