फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जिला अस्पताल में बढ़े दिल के रोगी, वार्डों में लगे हीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ठंड के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के साथ ही दिल के रोगियों की संख्या में इजाफा हो गया है। हृदय रोग विभाग में शुक्रवार को सबसे अधिक भीड़ रही। करीब 100 मरीजों की ईसीजी की जांच की गई। वार्डों में भर्ती मरीजों को ठंड से बचाने के लिए हीटर लगवाए गए हैं। इसके अलावा इमरजेंसी में सांस, बुखार और डायरिया के 22 से अधिक पहुंचे मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

हृदय रोग विभाग में चिकित्सक डॉ. सलीम ने एक-एक करके 200 मरीजों को सलाह दी। यहां करीब 100 मरीजों की ईसीजी भी कराई गई। मेडिसिन विभाग में डॉ. गौरव त्रिवेदी व अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। यहां 500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। इमरजेंसी में बुखार, डायरिया व सांस की समस्या के 22 मरीज पहुंचे। संबंधित मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया है। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि ठंड में ह्दय रोगियों को ज्यादा खतरा है, इसलिए ऐसे मरीज विशेष एहतियात बरतें। अस्पताल में मरीजों को भर्ती करके इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें