फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचल: यूपी चुनाव के लिए 46 दलों ने मिलाया हाथ, प्रदेश की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

Thu, 29 Jul 2021 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इस मौके पर राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में आगामी विधानसभा में 403 सीटों पर महासंघ के प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 46 राजनीतिक दलों ने मिलकर राजनैतिक विकल्प महासंघ का गठन किया। प्रेस वार्ता में महासंघ के नेताओं ने अपने मुद्दे बताते हुए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में आगामी विधानसभा में 403 सीटों पर महासंघ के प्रत्याशियों को उतारने का निर्णय लिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महासंघ आगामी चुनाव में अपने प्रमुख मुद्दे जिनमें उत्तर प्रदेश राज्य का विकेंद्रीकरण, पृथक पूर्वांचल राज्य, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, अवध प्रदेश के निर्माण पर फोकस करेगा
विज्ञापन

साथ ही सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, मनरेगा की तर्ज पर रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने, बेरोजगारों को पेंशन, शिक्षा का तकनीकीकरण, किसानों की समस्याओं का त्वरित निपटारे हेतु कृषि आयोग का गठन, किसानों को मुफ्त बिजली, महिला एवं दलित शोषित समाज के उत्थान जैसे मुद्दे उठाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें