फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन व मकान के नाम पर 44 लाख ऐंठे

Wed, 02 Apr 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जमीन व मकान के नाम पर 44 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। ठगों ने जमीन के नाम पर रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी से 20 लाख और एक अन्य से मकान के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ितों ने कृष्णानगर और हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हजरतगंज में जॉपलिंग रोड निवासी रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के मुताबिक उन्हें बेटे के व्यवसाय के लिए जमीन की तलाश थी। इस संबंध में उनकी मुलाकात कृष्णानगर निवासी अर्जुन कुमार, उसकी पत्नी मीरा देवी और उसके बेटे रितेश से हुई। जमीन का सौदा तय होने पर राजेंद्र ने 20 लाख रुपये एडवांस रितेश के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पर आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की।
कैनाल रोड निवासी सुनील कुमार उपाध्याय के मुताबिक उन्हें मकान खरीदना था। इस संबंध में उनका संपर्क उज्ज्वल कुमार तिवारी और रवि शुक्ला से हुआ। दोनों ने अर्जुनगंज में दो मंजिला मकान दिखाया। 24 लाख के भुगतान के बाद भी मकान उनके नाम पर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें