फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उत्पादन निगम के 43 इंजीनियर प्रमोट

Tue, 07 Jan 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत उत्पादन निगम के 43 अभियंताओं की पदोन्नति कर दी गई है। तीन अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता बनाया गया है जबकि छह अधिशासी अभियंता अधीक्षण अभियंता के पद पर प्रोन्नत किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 34 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता पद पर प्रोन्नति मिली है।
मुख्य अभियंता बनाए गए जीपी वर्मा व एसपी चौबे को शक्ति भवन लखनऊ व आर.के. वाही को अनपरा ‘डी’ में तैनाती दी गई है।

अधीक्षण अभियंता पद पर प्रोन्नत अनुराग बाजपेई को शक्ति भवन, दूधनाथ यादव व राजकुमार गुप्ता को ओबरा तथा संजीव कुमार सिंघल को हरदुआगंज में तैनाती दी गई है। सिविल के एनएन त्रिपाठी व अनिल कुमार श्रीवास्तव को अनपरा में तैनात किया गया है।

अधिशासी अभियंता पद पर प्रोन्नत होने वालों में मणींद्र नाथ, शिव कुमार शर्मा, चैतन्य कौशल, ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा, सुशील कुमार गंगवार व अखिलेश कुमार वैश्य को अनपरा, शिव कुमार लाल, गोविंद जी राय को ओबरा में तैनाती मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा राजाराम गुप्ता, मुन्ना, विक्रमादित्य द्विवेदी, आलोक सिन्हा, राजीव कुमार, राम बाबू सिंह, राम चंद्र शर्मा, सुनील कुमार पांडेय, अरुण खान, राजेश कुमार, मो. फैज, विजय कुमार धीमान, अजय कुमार यादव, कौशलेंद्र कुमार, लाल बहादुर सिंह, सत्य स्वरूप अटल, मकसूद अहमद खान, देव नारायण सिंह, मंसूर अहमद सिद्दीकी, जयराम, धनराज पाल, गणेश प्रसाद, व दुलार चंद्र सिंह को भी ओबरा तैनात किया गया है।

वहीं रामवीर सिंह व कालिका सिंह को हरदुआगंज में तैनाती दी गई है।

राज्य विद्युत अभियंता संघ के अध्यक्ष आरके सिंह व महासचिव डीसी दीक्षित ने पदोन्नतियों का स्वागत करते हुए पावर कॉर्पोरेशन में नवसृजित खंडों व ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में नए उपकेंद्रों के लिए सृजित पदों तथा उत्पादन निगम में नई इकाइयों के लिए भी नियुक्तियां करने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें