यूपी सरकार ने शनिवार को 42 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए। एक अप्रैल को स्थानांतरण सत्र शुरू होने के बाद यह पहली बड़ी लिस्ट है। इसमें बिजनौर और फतेहगढ़ के तीन-तीन पुलिस उपाधीक्षक को स्थानांतरित किया गया है। प्रमुख लोगों में अरुण कुमार सिंह को ललितपुर से बिजनौर, इंद्रजीत सिंह को बलरामपुर से बिजनौर और महावीर सिंह राजावत को फतेहगढ़ से बिजनौर भेजा गया है। अवध में श्रेष्ठा ठाकुर को बहराइच से खीरी, भरत यादव को गोंडा से सीबीसीआईडी लखनऊ और राधा रमण सिंह को सीतापुर से पीटीएस उन्नाव भेजा गया है। इसके पहले शुक्रवार को 36 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे।