फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को भी अब उज्जवला में फ्री गैस कनेक्शन

Fri, 28 Dec 2018 01:17 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गैस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में अब उन राशन कार्डधारियों को भी मुफ्त एलपीजी कनेक्शन मिलेगा जिनके परिवार में किसी के नाम कोई कनेक्शन नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों में राशन कार्डधारियों को भी शामिल करने का निर्देश दिया है। उधर, बाजार दर पर 14.2 किलो का सिलिंडर नहीं भरवा पा रहे उज्ज्वला के लाभार्थी अब सब्सिडी दर पर मात्र 298 रुपये में पांच किलो का घरेलू सिंलिंडर प्राप्त कर सकेंगे। यह जानकारी गुरुवार को उज्ज्वला योजना के लिए नामित नोडल अधिकारी व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उप महाप्रबंधक एलपीजी प्रणव कुमार सिन्हा ने दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजधानी में अभी तक उज्जवला योजना के तहत 1.40 लाख लाभार्थियों को एलपीजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अभी तक एससी-एसटी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों, अंत्योदय अन्न योजना, वनपाल अति पिछड़ा वर्ग, चाय और पूर्वी प्रांत के जनजाति श्रेणी के लोगों को ही मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जा रहा था। केंद्रीय मंत्रालय ने गत18 दिसंबर से योजना में पात्र गृहस्थी के गरीब राशन कार्डधारियों को भी शामिल करते हुए मुफ्त एलपीजी कनेक्शन का निर्देश दिया है। शर्त यही है कि कार्डधारी या उसके परिवार में पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए। योजना का लाभ पाने के लिए राशनकार्ड की छायाप्रति लेकर किसी भी तेल कंपनी से संबद्ध गैस एजेंसी पर कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बाद कार्डधारी के आधार कार्ड की केवाईसी होगी। इसमें पहले से गैस कनेक्शन न होने की पुष्टि बाद मुफ्त गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।


पहला सिलिंडर खत्म हो जाने के बाद फ्री सेल कीमत के चलते सिलिंडर रीफिल कराने में परेशानी महसूस करने वालों को तेल कंपनियां अब पांच किग्रा भार का सब्सिडीयुक्त सिलेंडर भी उपलब्ध कराएंगी। इसके लिए लाभार्थी को 14.2 किग्रा भार का सिलिंडर संबंधित गैस एजेंसी पर वापस कर 298 रुपया में मिलने वाला पांच किग्रा एलपीजी सिलिंडर लेने की छूट होगी। ऐसे लाभार्थी जब चाहेंगे तो दोबारा पांच किग्रा का सिलिंडर वापस कर 14.2 किग्रा का सिलिंडर ले सकेंगे।

विज्ञापन

बिना कागजी झंझट सभी को छोटा सिलिंडर
बाहर से शहर में नौकरी या पढ़ाई करने आए लोगों को भी तेल कंपनियों ने राहत दी है। राजधानी सहित दूसरे जिलों में फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) के तहत बिना कागजी औपचारिकता के ही नीले रंग का कंटेनर युक्त पांच किलो का एलपीजी सिलंडर लॉन्च किया है। इसे पाने के लिए बस गैस एजेंसी पर जाकर अपना नाम पता दर्ज कराना होगा। इस फ्री सेल पांच किग्रा सिलिंडर की कीमत 325 रुपया रखी गई है। कंपनी के मुख्य प्रबंधक जोन अजय सिंह व नोडल अधिकारी उज्ज्वला गुरुदीप चावला ने बताया कि जल्दी ही अवैध तौर से इस्तेमाल हो रहे खतरनाक छोटे सिलिंडरों की सप्लाई बंद कराने को एफटीएल के पांच किग्रा छोटे सिलिंडर गैस एजेंसियों व रिटेल शॉप पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें