फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एआरटीओ बनकर वसूली करने वाले तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज पुलिस ने फर्जी एआरटीओ बनकर वाहन स्वामियों से वसूली करने वाले तीन लोगों को दबोच लिया। इनके पास से बोलेरो बरामद की गई है।
विज्ञापन

रामगंज मजरा जयनगर निवासी सुरेश कुमार सोमवार की सुबह पिकअप लेकर इन्हौैंना की तरफ आ रहा था। लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर आजादपुर के निकट एक बोलेरो पर सवार तीन युवकों ने सुरेश को रोक लिया। खुद को तीनों ने एआरटीओ बताया और वाहन की चेकिंग करने लगे। तीनों युवकों ने सुरेश से दो हजार रुपये की मांग की और न देने पर वाहन का चालान करने की धमकी दी।
इसके बाद पिकअप चालक सुरेश ने मामले की सूचना पुलिस की दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अपने को एआरटीओ बताने वाले तीनों युवकों को दबोच लिया। जांच में तीनों युवक फर्जी एआरटीओ निकले। कार्यवाहक एसओ हरिश्चंद्र यादव ने बताया कि शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के राजापुर सीवन गांव निवासी अभय सिंह, पेड़रिया गांव निवासी संजय कुमार मौर्य और शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुल्लापुर मजरे नेरथुवा निवासी खुशीराम पाठक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सभी खुद को एआरटीओ बताकर वसूली कर रहे थे। बोलेरो कब्जे में ले ली गई है। फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें