फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना का कहर : एक दिन में 408 केस, लोकबंधु के दो डॉक्टर और एटीएस के 11 जवान भी संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 01:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, पॉजिटिव मिले 408 मरीजों में 96 की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। ये विदेशों या दूसरे राज्यों से लौटे हैं। मरीजों के संपर्क वाले 113 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में कोरोना का कहर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में कोरोना घातक होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को इसके 408 नए मरीज सामने आए। सबसे अधिक केस चिनहट व कैसरबाग इलाके के हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी भी संक्रमित को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे पहले बुधवार को 288 मरीज मिले थे। वहीं, जिले में 11 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अभी 1153 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि 99 प्रतिशत से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों की टीम इनकी निगरानी कर रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, पॉजिटिव मिले 408 मरीजों में 96 की ट्रैवल हिस्ट्री मिली है। ये विदेशों या दूसरे राज्यों से लौटे हैं। मरीजों के संपर्क वाले 113 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस बार मरीज के संपर्क में आने वालों के पॉजिटिव निकलने का ग्राफ बढ़ा है। कमांड हॉस्पिटल में जांच के लिए आए 26 लोगों में वायरस मिला है। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, हल्के लक्षणों वाले 72 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

लोकबंधु के दो डॉक्टरों समेत तीन पॉजिटिव
लोकबंधु अस्पताल के दो डॉक्टरों व एक फार्मासिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों में कोई लक्षण नहीं थे। एहतियातन अस्पताल में सभी की कराई जांच में तीनों संक्रमित मिले। फिलहाल ये होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, अन्य अस्पतालों के 10 डॉक्टर व कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


एटीएस के 11 जवान भी संक्रमित
कोरोना की चपेट में आने वालों में एटीएस के 11 जवान भी हैं। इनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। अमौसी एयरपोर्ट के पास मौजूद एटीएस के मुख्यालय में एहतियातन कोरोना जांच कराई गई थी। इसमें 11 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक किसी में लक्षण नहीं हैं। सभी मरीज होम आइसोलेशन में है।
कहां, कितने मिले मरीज
चिनहट सीएचसी - 69
सरोजनीनगर - 32
इंदिरानगर - 31
अलीगंज- 36
एनके रोड - 37
सिल्वर जुबली 34
कैसरबाग - 44

एप बताएगा नजदीकी कोविड जांच केंद्र
स्वास्थ्य विभाग एक एप तैयार कर रहा है, जिसकी मदद से लोग अपने नजदीकी कोविड जांच केंद्र का पता कर सकेंगे। मेरा कोविड केंद्र एप के माध्यम से लोगों को उनके पांच किमी के दायरे में आने वाले कोरोना जांच केन्द्रों की जानकारी मिल सकेगी, जहां वे आसानी से जांच करा सकेंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलन्द ने बताया कि इस एप में छोटे-बड़े अस्पतालों के साथ सीएचसी व पीएचसी समेत 44 केंद्रों को शामिल किया गया है। मेरा कोविड केंद्र एप से जुड़े 44 केंद्रों में से 12 में 24 घंटे जांच की सुविधा होगी। इनमें सिविल, बलरामपुर, रानी लक्ष्मीबाई, झलकारीबाई, अवंती बाई और लोकबंधु अस्पताल प्रमुख हैं। इसके साथ ही 19 सीएचसी और 17 पीएचसी पर 10 बजे से 4 जांच कराई जा सकती है।

केजीएमयू में अब बिना पंजीकरण ओपीडी में नहीं देखेंगे मरीज
कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केजीएमयू की ओपीडी में ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। अब मरीजों के ऑनलाइन पंजीकरण ही मान्य होंगे। केजीएमयू की ओपीडी में रोजाना तीन से चार हजार मरीज आते हैं। ऐसे में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए पहले चरण में ओपीडी के ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। सीएमएस प्रो. एसएन शंखवार ने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है वे ओपीडी में पंजीकरण के बाद सीधे देखे जाएंगे। उन्हें दोबारा आरटीपीसीआर जांच की जरूरत नहीं है। जिन मरीजों में जुकाम, बुखार जैसे लक्षण होंगे, उन्हें कोविड टेस्ट कराना होगा। तीमारदारों के लिए भी ये नियम हैं। ओपीडी में आने वालों को टीकाकरण का प्रमाणपत्र लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें