फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 40 स्पेशल ट्रेनें हुई रेगुलर, 25 और को चलाने की तैयारी

Wed, 11 Jun 2025 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 25 स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर बनाकर चलाने की तैयारी कर रहा है। इससे पूर्व 40 ट्रेनों को रेगुलर किया जा चुका है। रेगुलर बन जाने से इन ट्रेनों में किराया कम हो जाएगा। यह सभी ट्रेनें शाहजहांपुर, कानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, बालामऊ रूट की हैं।
विज्ञापन

उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को रेगुलर (सामान्य) बनाकर चलाने की योजना जनवरी में बनाई गई थी। इन ट्रेनों के नंबर जीरो के बजाय सामान्य नंबरों से शुरू होंगे। स्पेशल ट्रेनों का किराया अधिक होता है, जबकि रेगुलर का कम। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए जब पहली जनवरी से ट्रेनों की नई समय सारिणी लागू हुई थी तो उत्तर रेलवे प्रशासन ने 40 स्पेशल ट्रेनों को सामान्य बना दिया था।
ट्रेनों को कोरोना के समय से ही स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा था। उनके सामान्य हो जाने से किराया करीब आधा हो गया था। अब दूसरे चरण में रेलवे प्रबंधन 25 और ट्रेनों को रेगुलर बनाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि जुलाई से यह स्पेशल ट्रेनें रेगुलर के तौर पर पटरी पर उतर आएंगी। इससे तकरीबन 15 हजार यात्रियों को प्रतिदिन राहत मिलेगी। ये ट्रेनें अयोध्या, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बालामऊ रूट पर संचालित होंगी।
विज्ञापन



यह ट्रेनें को चुकी हैं रेगुलर
झांसी-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर, प्रयागराज संगम-लखनऊ, लखनऊ-शाहजहांपुर, लखनऊ-अयोध्या मेमू, सात जोड़ी लखनऊ-कानपुर मेमू, लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर, झांसी-लखनऊ पैसेंजर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर, प्रयागराज संगम-लखनऊ, लखनऊ-शाहजहांपुर, लखनऊ-अयोध्या मेमू, लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर ट्रेनों को रेगुलर बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें