फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बिल्डर के बंद घर पर बदमाशों ने बोला धावा, 25 लाख के जेवर और 15 लाख की नकदी ले गए

Mon, 23 Sep 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ के चिनहट के विकल्प खंड में चोरों ने बिल्डर के बंद घर में 40 लाख रुपये चोरी कर लिए। डॉग स्क्वावायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
बिल्डर वापस लौटे तो इस हालत में मिला कमरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के चिनहट के विकल्प खंड में शनिवार रात बिल्डर के बंद मकान से चोरों ने 25 लाख के जेवर और 15 लाख रुपये चोरी कर लिए। घटना की सूचना पर एसीपी विभूतिखंड मौके पर पहुंचे जबकि डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


विकल्प खंड के गौरव विहार में बिल्डर धीरेंद्र प्रताप सिंह पत्नी साधना और बच्चे अभय और खुशी के साथ रहते हैं। धीरेंद्र शनिवार दोपहर दो बजे परिवार के साथ अपने गांव प्रतापगढ़ के खानीपुर गए हुए थे।

ये भी पढ़ें -  'किसी का भी फर्जी एनकाउंटर नाइंसाफी है...', बदमाश अनुज सिंह के मुठभेड़ में ढेर होने पर बोले अखिलेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर सराफा लूट: एनकाउंटर में मारे गए अनुज के पिता बोले- अखिलेश यादव की इच्छा पूरी हो गई


अगले दिन वह जब रात 11 बजे लौटे तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरों का सारा सामान अस्तव्यस्त था। अलमारी खुली पड़ी थी जिसमें रखे जेवर और नकदी गायब थीं। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर इंस्पेक्टर चिनहट पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें