फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: जयमाल की तैयारियों के बीच दूल्हे को शुरू हो गई दस्त, 40 बराती भी हो गए परेशान, जानें- पूरा मामला

Sat, 21 May 2022 07:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

दूल्हा-दुल्हन के जयमाल की तैयारी चल रही थी। अचानक दूल्हे को उल्टी दस्त शुरू हो गई। देखते ही देखते दूल्हे के साथ बरात में आए करीब 40 लोगों को भी उल्टी दस्त शुरू हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदपुर गांव में शुक्रवार की रात द्वारचार के बाद भोजन और मिठाई खाने से दूल्हे समेत 40 बरातियों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी पर चिकित्सक ने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से सभी का करीब चार घंटे तक उपचार किया। तबीयत में सुधार होने के बाद शादी की रस्म पूरी की गई।

विज्ञापन


अखंडनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी रामचंदर वर्मा की बेटी खुशबू की शादी अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी अनूप वर्मा के साथ तय हुई थी। पिछले शुक्रवार को अंबेडकर नगर से अनूप की बरात गोविंदपुर गांव में पहुंची थी। धूमधाम से द्वारचार का कार्यक्रम हुआ। बरातियों ने नाश्ता पानी किया। इसके बाद आधे से ज्यादा बराती खाना खा कर चले गए। देर रात दूल्हा-दुल्हन के जयमाल की तैयारी चल रही थी। अचानक दूल्हे को उल्टी दस्त शुरू हो गई। देखते ही देखते दूल्हे के साथ बरात में आए करीब 40 लोगों को भी उल्टी दस्त शुरू हो गई।

दूल्हे की हालत बिगड़ते ही गोविंदपुर गांव में अफरा-तफरी मच गई। दूल्हा अनूप वर्मा, मनीष वर्मा, शशि वर्मा, विशाल वर्मा, जय नारायण वर्मा, अनमोल वर्मा, वृतंती वर्मा, सुरजीत वर्मा, रितेश वर्मा, विशाल वर्मा, गोलू वर्मा, मनीष वर्मा, ओम नारायण वर्मा, राज नारायण, प्रवेश, नितिन, रेखा समेत 40 लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया। सीएचसी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. विष्णु यादव ने सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया। करीब चार घंटे बाद सभी की हालत में सुधार हुआ।
विज्ञापन


तबीयत ठीक होने के बाद दूल्हे और अन्य बरातियों को गोविंदपुर गांव ले जाया गया। तब जाकर जयमाल हो सका। रात में जयमाल होने के बाद शनिवार की सुबह लगभग छह बजे वैवाहिक कार्यक्रम की रस्में पूरी हो सकी। सीएचसी के ईएमओ डॉ. यादव ने बताया सभी बरातियों ने जयमाल के पहले नाश्ता किया था। नाश्ते में गड़बड़ी होने के कारण जयमाल के समय तक रुकने वाले बराती बीमार हुए थे। जो नाश्ता के बाद भोजन करके चले गए उन सबकी हालत सामान्य है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें