फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर, चार लाख दीये तैयार, 38 घाटों पर जगमगाएंगे 16 लाख दीये

Mon, 03 Oct 2022 05:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दीपोत्सव पर अयोध्या के 38 घाटों पर 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसके लिए चार लाख दियों का इंतजाम कर लिया गया है।
विज्ञापन
तैयार किए गए दिये व नोडल अधिकारी अजय प्रताप सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में 21 से 23 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर है। प्रशासन आयोजन को यादगार बनाने के लिए लगातार तैयारी कर रहा है। इस बार के दीपोत्सव में रामनगरी को 16 लाख दीयों से जगमगाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए अजय प्रताप सिंह ने बताया कि दीपोत्सव पर कुल 16 लाख दीये जलाए जाएंगे। अभी तक हमने करीब 4 लाख दीयों का इंतजाम कर लिया है। 18 हजार वॉलंटियर्स दीये जलाएंगे जिनमें से करीब 2000 शिक्षक हैं। अयोध्या के कुल 38 घाटों पर दीपोत्सव होगा।


दीपोत्सव के लिए रामजन्मभूमि परिसर को सजाने का काम रविवार से शुरू हो गया है। इस बार दीपोत्सव में रामजन्मभूमि की भव्यता आकर्षण का केंद्र होगी। देश की प्रमुख लोक कलाओं के दर्शन भी यहां होंगे। अवधी, वरली, मधुबनी, मिथिला की चित्रकारी से रामजन्मभूमि के गर्भगृह की भव्यता में और इजाफा होगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में सरयू तट पर लता मंगेशकर चौक का भी लोकार्पण 27 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। रामजन्मभूमि परिसर को भी अलौकिक रूप देने की कवायद रविवार को शुरू हो गई है। इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष मिश्र को सौंपी गई है। आशीष ने बताया कि राममंदिर के अस्थायी गर्भगृह में इस बार भारतीय लोक कलाओं के भी दर्शन होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें