इसके अलावा रामपुर में बिजली गिरने से घर के दरवाजे बैठा जानकी (23) वर्ष पुत्र कम्मन घायल हो गया। पूराकलां में बिजली गिरने से लक्ष्मन पुत्र काशी का मकान गिर गया और उर्मिला झा (45) पत्नी रामकिशन झुलस गई। वही सारसेड में गाज की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई। अखिलेश और मर्दन की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी अमित कुमार भारतीय ने सीएचसी जाकर घायलों से उनका हाल चाल पूछा और जानकारी ली।
शनिवार को गिरी बिजली से तहसील क्षेत्र में जनहानि और पशु हानि हुई है। मृतकों को जो भी आर्थिक सहायता देय होगी अवश्य दी जाएगी। - अमित कुमार भारतीय, एसडीएम तालबेहट
बार क्षेत्र में बिजली गिरने से महिला समेत तीन घायल, चार बकरियों की मौत
थाना बार अंतर्गत अंतर्गत ग्राम चुनगी निवासी प्रेमबाई (50) पत्नी पचू अहिरवार शनिवार की दोपहर में बकरियां चराने के लिए चुनगी माउल के जंगल के किनारे गई थी। इसी दौरान बारिश होने लगी। बिजली गिरने से वह आहत हो गई, जबकि उसकी चार बकरियों की मौत हो गई। घायल महिला को परिजनों द्वारा बार अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं थाना बार के ही ग्राम खैरा निवासी सुरेंद्र (18) पुत्र करिया कुशवाहा भी बकरियां चराने के लिए गांव में ही गया था। इसी दौरान वहां बारिश के दौरान बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इसी प्रकार कस्बा बार निवासी रतन पुत्र नथू कुशवाहा कस्बा में ही पहाड़ी पर बकरियां चराने गया था, इसी दौरान मौमस बिगड़ गया और तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से वह घायल हो गया। उसे भी बार अस्पताल में उपचार को भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।