फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैन्य डॉक्टरों ने महिला को लगाया थ्री डी प्रिंटर से बना जबड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित -
विज्ञापन


छावनी स्थित कमांड अस्पताल का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। छावनी स्थित कमांड अस्पताल के डॉक्टरों ने थ्री डी प्रिंटर से बना जबड़ा महिला मरीज में इम्प्लांट किया। महिला का जबड़ा ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) के संक्रमण से क्षत-विक्षत हो गया था।
विज्ञापन

मध्य कमांड के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि 37 वर्षीय महिला को कोविड के बाद ब्लैक फंगस संक्रमण हो गया था, जिसके इलाज के लिए गत 15 जून 2021 को वायुसेना अस्पताल गोरखपुर से कमांड अस्पताल लखनऊ में स्थानांतरित किया गया था। मरीज के ऊपरी जबड़े के दाहिने हिस्से को सर्जिकल रूप से हटाने और आक्रामक एंटीफंगल थेरेपी के लिए आंख, नाक, कान एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग की विशेषज्ञों की टीम ने इलाज किया। पर, वह इलाज कारगर नहीं रहा, जिससे महिला को सांस लेने व चबाने में दिक्कत होती रही। इस दौरान मरीज को एक पारंपरिक ऐक्रेलिक डेन्चर प्रदान किया गया। लेकिन उससे भी मरीज को राहत नहीं हुई। इसके बाद उसकी सर्जरी नौ अगस्त को ब्रिगेडियर मुक्तिकांत रथ के नेतृत्व में सीएमडीसी की सर्जिकल टीम ने की। कर्नल मुनीश कुमार एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, लेफ्टिनेंट कर्नल आजाद खान चौधरी मैक्सिलोफेशियल सर्जन, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव शेट्टी प्रोस्थोडॉन्टिस्ट और सब मैथ्यू अनीश लैब तकनीशियन इसमें शामिल रहे। डॉक्टरों ने वर्चुअल 3डी मॉडल और आधुनिक ब्लू स्काई सॉफ्टवेयर का उपयोग कर 3डी प्रिंटेड टाइटेनियम जबड़ा बनाया और इम्प्लांट किया, जिसके बाद महिला को राहत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें