फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान से मिलने मुंबई भाग गए थे यूपी के बच्चे

Mon, 18 May 2015 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से लापता 39 बच्चों को लेकर मुंबई पुलिस की टीम रविवार रात लखनऊ पहुंची। इनमें से कुछ बच्चे लापता होने के बाद भटकते हुए मुंबई पहुंच गए थे तो कुछ मानव तस्करों के हत्थे चढ़कर।
विज्ञापन


सूबे के 22 जिलों से ताल्लुक रखने वाले ये बच्चे वहां होटलों में बर्तन मांजकर और दूसरे काम करने को मजबूर थे। इन बच्चों में से अधिकतर बलरामपुर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, पीलीभीत, कुशीनगर और नेपाल सीमा से सटे जिलों के हैं।

इन बच्चों को मुंबई के एक गैर सरकारी संगठन ने वहां की बाल कल्याण समिति व पुलिस के सहयोग से मुश्किल हालात से निकाला और लखनऊ चाइल्ड लाइन के जरिये यहां भेजा।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 19021 बांद्रा-लखनऊ से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद इन बच्चों को मोहान रोड स्थित राजकीय बाल गृह (किशोर) ले जाया गया। इस दौरान लखनऊ बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य अंशुमाली शर्मा सहित चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

मुंबई पुलिस के अनुसार, इनमें 15 बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट यूपी के थानों में दर्ज है। मुंबई में काम कर रहे एनजीओ माय होम इंडिया ने ‘सपनों से अपनों तक’ अभियान के तहत यूपी में इन बच्चों के घरों का पता लगवाया और लखनऊ पहुंचाया।
Trending Videos
विज्ञापन

जिगर के टुकड़े की तलाश में मुंबई तक गए घर वाले

कुछ बच्चों के परिवारीजनों को मुंबई से ही बच्चों के वहां होने की सूचना दी गई थी। इस पर वे मुंबई पहुंच गए और उसी ट्रेन से लखनऊ आए जिनमें बच्चे आए थे। ऐसे ही एक बच्चे के पिता गोंडा के अमानत ने बताया कि 1 मई को उनका बच्चा लापता हुआ था।

वे बहुत परेशान हैं और जल्द से जल्द बच्चे की वापसी चाहते हैं। वहीं बहराइच के मस्तकीम अहमद ने बताया कि उनका भी बच्चा घर से लड़कर भाग गया था। उसके बिना घर सूना लगता है। वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द बच्चा वापस मिल जाए।

बलरामपुर का 12 साल का इरशाद मुंबई देखने के लिए घर से निकला था। बसों-ट्रेनों में धक्का खाता हुआ वह 10 अप्रैल को मुंबई पहुंचा, लेकिन तब तक उसे समझ आ चुका था कि वह मुश्किल में फंस चुका है। पेट भरने के लिए वह एक होटल में काम करने लगा।

एक अन्य बच्चा राजा बाबू कुशीनगर से घर से लड़कर भागा था। मुंबई ही क्यों गए, पूछने पर बोला-सलमान खान से मिलने गया था। कुछ ऐसा ही जवाब सज्जाद का भी था, जो बहराइच से मुंबई के लिए निकला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें