फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव, आजमगढ़ व मेरठ सहित 17 जिलों के कप्तान बदले, यूपी में 36 IPS अफसरों के तबादले

Mon, 30 Apr 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शासन ने 17 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 36 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें उन्नाव जिले की पुलिस कप्तान पुष्पांजलि देवी शामिल हैं। पुष्पांजलि को डीजीपी मुख्यालय पर तैनात किया गया है। उनके स्थान पर हरीश कुमार को उन्नाव भेजा गया है। हरीश कुमार लंबे समय से नान डीएफ में तैनात चल रहे थे। दरअसल, उन्नाव गैंगरेप मामले में लापरवाही को लेकर पुष्पांजलि पर सवाल उठ रहे थे। ऐसे में उन्हें हटाने को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन


मनोज कुमार फैजाबाद के नए एसएसपी
डीआईजी के पद पर प्रमोशन पाने वाले सुभाष सिंह बघेल को डीआईजी सुरक्षा बनाया गया है। शिवा सिम्मी चन्नप्पा को खीरी से शाहजहांपुर, केबी सिंह को शाहजहांपुर से बुलंदशहर, सभाराज को 24वीं पीएसी मुरादाबाद से बहराइच भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद में एसपी राजेश कुमार अब बलरामपुर के एसपी होंगे। एटीएस सीतापुर में तैनात राहुल यादवेंद्र को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है।

राजेश पांडेय मेरठ और अजय साहनी अलीगढ़ के एसएसपी बने
अलीगढ़ के एसएसपी राजेश पांडेय अब मेरठ के एसएसपी होंगे। यहां तैनात रहीं मंजिल सैनी चार माह की छुट्टी पर हैं। आजमगढ़ के एसएसपी अजय साहनी अब अलीगढ़ के नए एसएसपी होंगे। रवि शंकर छवि आजमगढ़ के नए एसएसपी होंगे। बरेली के एसएसपी को भी हटाकर एटीएस लखनऊ में नया एसएसपी बनाया गया है। पीलीभीत में तैनात कलानिधि नैथानी अब अलीगढ़ के एसएसपी होंगे। एटीएस तैनात उमेश कुमार श्रीवास्तव का डीआईजी के पद पर प्रमोशन होने के बाद उन्हें डीआईजी कारागार बना दिया गया है। विजय ढुल को एसपी श्रावस्ती के पद से हटा दिया गया है, उन्हें मानवाधिकार भेजा गया है।
विज्ञापन


हिमांशु कुमार और मोहित अग्रवाल को भी मिली तैनाती
डीजीपी मुख्यालय में लंबे समय से तैनात हिमांशु कुमार को एसपी रेलवे झांसी बनाया गया हैं। मोहित अग्रवाल को यूपी 100 भेजा गया है। पूजा यादव को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर बनाया गया है जबकि आगरा में तैनात रवीना त्यागी को कानपुर नगर का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट, किसे कहां मिली तैनाती-


विज्ञापन

ये लिस्ट भी देखें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें