फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 जिलों ने सरकार को लौटाए 20 हजार पीएम आवास, देखें- जिलेवार पूरी डिटेल

Mon, 19 Aug 2019 05:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी को 1.53 लाख आवास आवंटित किए हैं। ग्राम्य विकास विभाग ने मई के अंत में सभी जिलों को 2011-12 की पात्रता सूची के अनुसार आवास आवंटित किए थे। लेकिन 35 जिलों ने सरकार को 20180 आवास सरेंडर कर दिए हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक इन जिलों में पात्रता सूची में शामिल परिवारों में से कुछ ने खुद आवास बना लिया है तो कुछ परिवार गांव छोड़कर चले गए हैं और कुछ वर्तमान में अपात्र हो गए हैं। ऐसे परिवारों के नाम पर आवंटित आवास सरेंडर किए गए हैं। सरेंडर आवासों को अब दूसरे चरण में पात्र परिवारों के लिए आवंटित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश को चालू वित्तीय वर्ष में 3.30 लाख आवास की आवश्यकता थी। केंद्र सरकार ने यूपी को 1,53,900 आवास दिए हैं। 20 हजार आवास सरेंडर होने के बाद अब प्रदेश को 1.56 लाख आवास की दरकार है। केंद्र सरकार से इतनी संख्या में आवास मिलने पर मार्च 2020 तक सभी परिवारों को आवास उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास लौटाने वाले टॉप टेन जिले

जिला    आवास संख्या
बहराइच    3000
अमेठी    2238
जौनपुर    1632
बस्ती    1488
कानपुर देहात    1444
प्रतापगढ़    1340
पीलीभीत    1276
अयोध्या    1143
प्रयागराज    1047
सिद्धार्थनगर     670
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें