फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी करते हैं ट्रेन से सफर तो जरूर पढ़ें ये खबर, 25 जून से गोमती समेत 33 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

Sat, 15 Jun 2019 02:51 PM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। चारबाग रेलवे स्टेशन पर वॉशेबुल एप्रेन की मरम्मत के लिए 18 दिन का ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान गोमती एक्सप्रेस सहित 33 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। यह गाड़ियां 25 जून से 12 जुलाई तक कैंसिल रहेंगी। कई ट्रेनों का मार्ग बदलेगा।

विज्ञापन


ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त
13119/20   सियालदह दिल्ली, 12419/20 गोमती, 64208/09 कानपुर लखनऊ मेमू, 54251/52  लखनऊ सहारनपुर, 54253/54 लखनऊ प्रयाग, 54255/56 लखनऊ वाराणसी, 54281/82  लखनऊ सुलतानपुर, 64235/36 बाराबंकी कानपुर मेमू, 64221/22 लखनऊ शाहजहांपुर, 54283/84  सुलतानपुर लखनऊ, 14003/04 माल्दा आनंद विहार, 14307/08  बरेलीप्रयाग एक्सप्रेस 14523/24  हरिहर, 54377/78  प्रयाग बरेली, 54293/94  प्रतापगढ़ लखनऊ, 51813/14  लखनऊ झांसी, 54201 लखनऊ रहीमाबाद पैसेंजर।

ऐशबाग व आलमनगर के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें

प्रतीकात्मक तस्वीर
जंक्शन से चलेंगी ये गाड़ियां : 15715/16 गरीब नवाज, 14235/36 बरेली वाराणसी, 13307/08 गंगा सतलज व 14649/50 सरयू यमुना लखनऊ जंक्शन चलाई जाएंगी।

ऐशबाग व आलमनगर के रास्ते चलेंगी : 11123/24 ग्वालियर बरौनी व 15705/06 हमसफर ऐशबाग व आलमनगर के रास्ते  चलेगी। 14673/74 शहीद एक्सप्रेस व 19269/70 मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस, बुढ़वल-सीतापुर होकर चलेंगी।

जबकि कानपुर इलाहाबाद के रास्ते 13257/58 राजेंद्रनगर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस चलेगी। वहीं 64216 कानपुर लखनऊ मेमू 13 से 30 जून तक रास्ते में आधे घंटे तक रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा 10 जुलाई तक जनता एक्सप्रेस, दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस और आनंद विहार दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

सब-वे बनने से ट्रेनें होंगी प्रभावित

प्रतीकात्मक तस्वीर
18 जून को बनेगा सब-वे, प्रभावित होंगी ट्रेनें: पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर-छपरा ग्रामीण स्टेशनों के बीच सब-वे का निर्माण 18 जून को होगा। इससे गाड़ियों का संचालन प्रभावित होगा। लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र प-डाउन 18 को निरस्त करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें