फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडबाजे के साथ बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। झंझरी शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत पिपरा पदुम के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को बैंडबाजे के साथ स्कूल चलो अभियान रैली निकाली और अभिभावकों को बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूल में कराने के लिए जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस रैली को प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर तरहर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बच्चों की हौसला अफजाई के लिए बीईओ, एबीआरसी व शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के साथ रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन

झंझरी ब्लॉक के न्याय पंचायत पिपरा पदुम में स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। ब्लॉक की खंड शिक्षा अधिकारी ममता सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली में प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर तरहर, सरैया माफी, कमलाजोत, पिपरा पदुम, चंदवतपुर, मझौव्वा, भदुआ तरहर व उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैया माफी, पिपरा पदुम, मझौव्वा, भदुआ तरहर, पूरेउदई, पूरेललक, पूरेखेमकरन व ठोरहंस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मॉडल स्कूल के बच्चों की टीम बैंड बाजे संग रैली में शामिल हुई। नौनिहालों ने हाथ में स्लोगन लिखे बैनर व पोस्टर के साथ गांवों का भ्रमण कर अभिभावकों को जागरूक किया। रैली में ब्लॉक सह समन्वयक कमलेश कुमार पांडेय, अफसर हसन, सैय्यद इरफान मोईन, ऋचा सिंह, विनय कुमार पाठक, बृजेश मिश्र, अशोक पांडेय, वीर विक्रम सिंह, सुरेश सिंह, शिव शंकर यादव, राहुल देव वर्मा, सुषमा पांडेय, मथुरा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें