फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर किशोरी से गैंगरेप
विज्ञापन



फुरसतगंज (रायबरेली)। लखनऊ की एक किशोरी से नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने गैंगरेप किया गया। इसके बाद बेहोश होने पर उसे रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर हाईवे पर फेंक कर भाग निकले।

पीड़िता की तहरीर पर फुरसतगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक आरोपी कद्दावर नेता का बेटा बताया जा रहा है।


पीड़िता का आरोप है कि तीन लोगों ने लखनऊ में पीजीआई स्थित कृष्णा लॉज बुलाया था और फिर नौकरी दिलाने के बहाने उसे गाड़ी में बैठाकर अमेठी ले जाते समय वारदात अंजाम दी।
विज्ञापन



लखनऊ के चिनहट क्षेत्र की एक किशोरी ने फुरसतगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ लोगों ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही थी।


इसी सिलसिले में 18 मार्च को उसे पीजीआई स्थित कृष्णा लॉज बुलाया था। पीड़िता के मुताबिक जब वह कृष्णा लॉज पहुंची तो पीजीआई का रहने वाला सतगुरु उर्फ पप्पू आया और उसे गाड़ी (यूपी 32 एफएम 3872) में बैठने के लिए कहा।

आरोपी सद्गुरु ने कहा कि अमेठी चलना है। वहीं पर तुमको एक अच्छी नौकरी दिलाऊंगा। पीड़िता के मुताबिक गाड़ी जैसे ही शहीद पथ पर आगे बढ़ी तो दो और लोग उसमें सवार हो गए।
विज्ञापन



गाड़ी जब रायबरेली रोड की तरफ बढ़ी तो सुनसान जगह पर तीन लोगों ने उसके साथ रेप किया। बेहोश होने पर उसे फुरसतगंज क्षेत्र में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर फेंक कर भाग निकले।


पीड़िता ने बताया कि होश में आने के बाद अपने रिश्तेदारों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद 19 मार्च को थाने में तहरीर दी।


उधर, इस मामले में सीओ तिलोई बीनू सिंह ने बताया कि पीजीआई के कृष्णा लॉज निवासी सद्गुरु उर्फ पप्पू व अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।


सुबूतों के आधार पर जांच कराई जा रही है। इसमें अनिल एक नेता का बेटा बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें