फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शहरी इलाकों में खुलेंगी 30 नई राशन की दुकानें

Sat, 10 Oct 2020 06:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन के लिए अब कार्डधारकों को घर से बहुत दूर नहीं जाना होगा। प्रशासन ने शहरी इलाकों में लंबे समय से रिक्त 30 राशन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई राशन दुकानों के लिए आवेदन 11 से 25 अक्तूबर तक और आवंटन लॉटरी 10 नवंबर को होगी। यह जानकारी डीएम अभिषेक प्रकाश ने दी।

विज्ञापन


न्यू हैदरगंज, वजीरगंज, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, आलमबाग, सरोजनी नगर राजा बिजली पासी वार्ड प्रथम, विद्यावती वार्ड प्रथम,  फैजुल्लागंज-द्वितीय, जानकीपुरम द्वितीय, हजरतगंज व मनकामेश्वर वार्ड सहित 30 इलाकों में नई राशन दुकानों का आवंटन होगा।

डीएम ने बताया कि भरे हुए आवेदन 25 अक्तूबर को सायं 5 बजे तक, आवेदन पत्रों की छंटाई 26 से 31 अक्तूबर तक और लॉटरी 10 नवम्बर को कलेक्ट्रेट के कलाम सभागार में अपराह्न दो बजे से होगी।
विज्ञापन


आवेदक के खाते में कम से कम 40 हजार जमा उपलब्ध होना जरूरी है। आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम हाई स्कूल अथवा उसके समकक्ष होनी चाहिए और परिवार में किसी अन्य सदस्य के नाम कोई दुकान आवंटित भी नहीं होनी चाहिए.

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें