फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर से आसान होगा पुणे व मुंबई का सफर

Sun, 13 Jul 2014 01:33 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल दीपावली पर दिल्ली, मुंबई और पुणे की ट्रेनों में अपेक्षाकृत कम भीड़ दिख सकती है। रेलवे अक्तूबर से बजट में घोषित तीन ट्रेनों को नियमित करेगा। जबकि दो नई ट्रेनें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस और गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस के रैक का उत्पादन करने का आदेश दे दिया है।

फरवरी में पेश हुए यूपीए सरकार के अंतरिम रेल बजट में लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन और लखनऊ-काठगोदाम त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें चलाने की घोषणा हुई थी।

रेलवे ने गोरखपुर-नई दिल्ली और गोरखपुर प्रीमियम ट्रेनों का संचालन स्पेशल प्रीमियम ट्रेन के रूप में शुरू कर दिया।

जबकि लखनऊ-काठगोदाम त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस के लिए भी साधारण, स्लीपर, थर्ड एसी व सेकंड एसी की बोगियों की जगह एसी चेयरकार वाली बोगियों का रैक लखनऊ भेज दिया गया।
विज्ञापन


काठगोदाम एक्सप्रेस की जगह आए इस एलएचबी रैक को काठगोदाम प्रीमियम स्पेशल ट्रेन बनाकर 14 जून से उसका संचालन शुरू कर दिया गया है।

गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस और लखनऊ पुणे एक्सप्रेस को गर्मी की छुट्टियों की भीड़ से निपटने के लिए स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया गया था। इसे 30 जून से बंद कर दिया गया है।

ऐसे मिलेगी राहत

रेलवे लखनऊ-पुणे और गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस के संचालन के लिए नई बोगियों का उत्पादन सितंबर तक  होगा। इन दोनो ट्रेनों का संचालन अक्तूबर माह में हो सकता है।

रेलवे के टाइम टेबल में इन दोनो ट्रेनों की समय सारिणी और रेल पथ तय हो जाएगा। वहीं गोरखपुर-मुंबई और गोरखपुर नई दिल्ली की प्रीमियम ट्रेन को भी नए टाइम टेबल में शामिल किया जाएगा।

दूसरी ओर लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को बरेली सिटी से लालकुआं तक अमान परिवर्तन होते ही अक्तूबर से ट्रेन को उसके नियमित रूट पर चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

यात्रियों को राहत देंगी यह ट्रेनें

- गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (साप्ताहिक) वाया लखनऊ, कानपुर, बीना, मनमाड
- लखनऊ-काठगोदाम (त्रैसाप्ताहिक) वाया हरदोई, बरेली
- पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस वाया खंडवा, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर
- गोरखपुर-नई दिल्ली प्रीमियम ट्रेन (द्विसाप्ताहिक) वाया लखनऊ, मुरादाबाद
- गोरखपुर-मुंबई प्रीमियम ट्रेन (द्विसाप्ताहिक) वाया खंडवा, झांसी, कानपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें